KABIRDHAM

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन, युवाओं के लिए जनवरी माह से IIT-JEE, NEET और CGPSC की निशुल्क कोचिंग शुरू करने की भी घोषणा

पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं। सौन्दर्यीकरण से लेकर जनता की सुविधाओं हेतु सड़क, नाली, पुल-पुलिया निर्माण के साथ ही व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना विकास हेतु आज सामुदायिक भवन पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत अधोसंरचना मद, मंडी बोर्ड एवं 14वें/15वें वित्त आयोग मद के तहत कुल 4 करोड़ 31 लाख 62 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया।

1 जनवरी से IIT-JEE, NEET और CGPSC की तैयारी हेतु युवाओं को मिलेगी निशुल्क कोचिंग की सुविधा

इस दौरान भावना बोहरा ने पंडरिया विधासनभा के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभावान युवाओं के लिए पंडरिया ब्लॉक में पहला निशुल्क कोचिंग सेंटर 1 जनवरी 2025 से शुरू करने की घोषणा भी की और बताया कि कोचिंग सेंटर के लिए पंडरिया शहर में स्थान का चयन भी कर लिया गया है। भावना बोहरा ने कहा कि हमारे युवाओं के कंधो पर ही हमारे क्षेत्र, प्रदेश व देश का भविष्य निर्भर करता हैं और इसकी नींव शिक्षा है। हमने भावना दीदी की गारंटी में अपने युवाओं के बेहतर भविष्य एवं उनकी आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए जो संकल्प किया था आज हम उसे पूरा करने जा रहें हैं। हमारे बहुत से प्रतिभावान युवा हैं जो संसाधनों की कमी व आर्थिक परिस्थिति कमजोर होने की वजह से कहीं न कहीं पीछे रह जाते हैं। ऐसे में उनकी प्रतिभा व कौशल को एक उचित स्थान देने तथा उन्हें बेहतर शिक्षा के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जनवरी माह से पंडरिया में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए चयन प्रक्रिया के आधार पर निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराएँगे। इस कोचिंग सेंटर में अनुभवी शिक्षकों द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT-JEE), राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET), छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CG-PSC) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही परीक्षाओं की तैयारियों के लिए सभी प्रकार की सुविधा, शिक्षकों द्वारा समय-समय पर समस्याओं का समाधान और शिक्षा जगत से जुड़े अनुभवी प्रवक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा जिससे छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी मानसिक दबाव के कर सकेंगे। हमें विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से उन सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे आगे चलकर हमारे पंडरिया का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह सभी निर्माण कार्य पंडरिया नगर के विकास एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने में बहुमूल्य भूमिका निभाएंगे। जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है महज 11 माह में ही छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं, जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानों को सम्मान और युवाओं को रोजगार के साथ ही हमारे वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है उससे निश्चित ही पंडरिया विधासनभा सहित पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय व जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास कार्यों और जनता की सुविधाओं एवं अपने वादों को भाजपा सरकार ने निभाया है एवं प्रदेश के युवा, महिला, किसान तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। जनता के मन में भी इसके प्रति विश्वास अभी से देखा जा रहा है, कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आज महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहयता, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान, 3100 रुपए में धान खरीदी, गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान, युवाओं के लिए रोजगार तथा शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 46% से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करके माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने हर व्यक्ति एवं वर्ग की आकाँक्षाओं को पूरा करने का काम किया है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा औद्योगिक नीति 2024-2030 की शुरुआत की गई है, जिसमें हमारे पंडरिया ब्लॉक को समूह -3 (कैटेगरी C वर्ग) में रखा गया है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन जी का आभार व्यक्त करती हूँ। पंडरिया ब्लॉक को समूह-3 में शामिल करने से यहां नवीन उद्योग स्थापना हेतू पूँजीगत अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, सरकारी जमीन पर लीज रेंट लाभ मिलेंगे जिससे उद्योग स्थापना करने वाले व स्टार्टअप को बढ़ावा तथा प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार सृजन होंगे।

इन विकास कार्यों से संवरेगा पंडरिया नगर

भावना बोहरा ने अधोसंरचना मद अंतर्गत सौंदर्यकरण, झंडा चौक, महिला चौपाटी, चौपाटी नवीनीकरण कार्य, सामुदायिक भवन निर्माण, मंच निर्माण, भारतमाता चौक निर्माण, यात्री प्रतिक्षालय निर्माण, हाई मास्ट लाईट स्थापना, एवं सी.सी. रोड तथा नाली निर्माण कुल 19 कार्यों हेतु राशि 2 करोड़ 35 लाख 62 हजार एवं 14वें/15वें वित्त आयोग अंतर्गत सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण के कुल 31 कार्यों हेतु राशि 1 करोड़ 11 लाख 68 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 30 लाख रुपए की लागत से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान में अटल चौक/परिसर निर्माण सह मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। इसके अलावा मंडी बोर्ड द्वारा ग्राम पाढ़ी में 13 लाख 56 हजार एवं 12 लाख 20 हजार की लागत से सीसी रोड, लारंगपुर में 13 लाख 56 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा ग्राम पड़ीपथरा एवं गांगपुर में 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित पुलिया का लोकार्पण किया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK