CHHATTISGARHKABIRDHAM

भोले भक्ति की गूंज: यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा तक पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत

कवर्धा। हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा और 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों ने गौरकांपा से मोहतरा तक की पदयात्रा पूरी की। यात्रा के दौरान शिवभक्तों का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

शिवभक्तों ने गौरकांपा स्थित शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की। करपीकला, बम्हनदेई और मोहतरा में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, सामाजिक व हिंदू संगठनों सहित क्षेत्रीय जनता ने उल्लासपूर्वक स्वागत किया। तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्तों और जंगलों के बीच भी कांवड़ यात्रियों की आस्था और ऊर्जा में कोई कमी नहीं आई। यात्रा के पांचवें दिन शिवभक्त डोंगरिया महादेव पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ नेत्री और पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी यात्रा में शामिल हुईं और कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

“सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा दायित्व” — भावना बोहरा

यात्रा के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा,

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

“यह कांवड़ यात्रा मेरे लिए माँ नर्मदा और बाबा भोलेनाथ के प्रति कृतज्ञता का भाव है। मैं पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करती हूँ। इस पदयात्रा का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों से जोड़ना है।”

उन्होंने आगे कहा कि

“सैकड़ों शिवभक्तों ने इस पुण्य यात्रा में सहयोग कर इसे एक जनआंदोलन का रूप दिया है। यात्रा जिन-जिन ग्रामों से होकर गुजरी, वहां जिस उत्साह से लोगों ने स्वागत किया, वह अद्भुत और अविस्मरणीय है। मैं उन सभी सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की आभारी हूँ जिन्होंने इस यात्रा को ऊर्जा और संबल प्रदान किया।”

यात्रा के हर पड़ाव पर भक्तों की श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजती सड़कें, भक्ति में लीन शिवभक्तों का उत्साह और माँ नर्मदा की कृपा यात्रा को दिन-प्रतिदिन सफल बना रही है।

यात्रा का समापन आगामी दिनों में भोरमदेव महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ किया जाएगा।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK