कवर्धा। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर सैकड़ों कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल पर रहे। इस दौरान सभी शासकीय कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह ठप रहे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सहित समस्त सचिवों के नाम 11 सूत्रीय मांगपत्र कलेक्टर को सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों में प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को मोदी की गारंटी अनुसार केंद्र के समान 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से प्रदान करने, जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि जीपीएफ खाते में समायोजित करने, वेतन विसंगति निवारण हेतु गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा 8, 16, 24 और 30 वर्ष की सेवा पर चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान लागू करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा सहायक शिक्षक और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति को निःशर्त स्थायी आदेश, सीधी भर्ती के सभी पदों में अनुकंपा नियुक्ति, शासकीय सेवकों को 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण, पुरानी पेंशन बहाली के लिए NPS कटौती तिथि से सेवा गणना और विभागीय रिक्तियों को देखते हुए सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग भी उठाई गई।
कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र स्वरूप दिया जाएगा।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।