छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन

कवर्धा। कबीरधाम जिले के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के माध्यम से प्रेषित किया गया।

एनएसयूआई का कहना है कि कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने से छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। छात्र अपनी समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे उनकी भागीदारी भी सीमित हो गई है।

जिला अध्यक्ष शितेष चंद्रवंशी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार और प्रतिनिधित्व का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए छात्रों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव बहाली, निष्पक्ष प्रक्रिया और चुनाव कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा जरूरी है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो छात्रों के हित में आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।



