KABIRDHAM

मल्टीपोस्ट ईवीएम से एक साथ अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए होगा मतदान

जिलेभर में मल्टीपोस्ट ईवीएम मशीन का प्रदर्शन, मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

कवर्धा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव में मल्टीपोस्ट ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान होगा। इस नई प्रक्रिया के तहत मतदाता एक ही समय में दो अलग-अलग पदों—अध्यक्ष और पार्षद—के लिए मतदान कर सकेंगे। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग बटन दबाने होंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया सरल और तेज़ हो जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों और प्रमुख चौक-चौराहों में मल्टीपोस्ट ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को बोड़ला नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में इस मशीन का प्रदर्शन किया गया, ताकि मतदाता मतदान दिवस से पहले इसकी प्रक्रिया को समझ सकें और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

कैसे काम करेगी मल्टीपोस्ट ईवीएम?

मल्टीपोस्ट ईवीएम मशीन में अध्यक्ष और पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों की सूची एक साथ अंकित होगी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
  • स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची होगी।
  • नीचे की ओर पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची दिखाई देगी।
  • मतदाता पहले अध्यक्ष पद के लिए बटन दबाएंगे, फिर पार्षद पद के लिए।
  • जब दूसरा बटन दबाया जाएगा, तो ईवीएम मशीन में एक लंबी “बीप” की आवाज आएगी, जो इस बात का संकेत होगी कि मतदान सफलतापूर्वक दर्ज हो चुका है।

जागरूकता के लिए बनाया गया ईवीएम प्रदर्शन केंद्र

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने और उन्हें अभ्यास का मौका देने के लिए जिला कार्यालय में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है। यहां नागरिकों को ईवीएम मशीन की कार्यप्रणाली समझाई जा रही है और उन्हें खुद मतदान प्रक्रिया का अनुभव भी कराया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया से परिचित कराना, मतदान में उनकी सहभागिता बढ़ाना और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता व विश्वसनीयता को मजबूत करना है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK