CHOICEKABIRDHAM

कवर्धा: पालिका ठेकेदार ने कबाड़ पर किया अवैध कब्जा, पालिका अधिकारी मौन

कवर्धा। नगर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों के बीच नगर पालिका के कबाड़ पर ठेकेदार के अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। ठेकेदार ने नगर के चौक-चौराहों में पहले से लगी लोहे की जालियां और अन्य कीमती कबाड़ अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन नगर पालिका अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या यह मिलीभगत का नतीजा है या फिर अधिकारियों की अनदेखी?

चौक सौंदर्यीकरण के नाम पर कबाड़ पर कब्जा

नगर पालिका परिषद कवर्धा ने नगर के प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण एवं नए चौक निर्माण का ठेका एक पुराने और चर्चित ठेकेदार को दिया है। नियमों के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान हटाई गई सामग्री नगर पालिका की संपत्ति होती है और उसकी नीलामी की प्रक्रिया होनी चाहिए। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। ठेकेदार ने खुद ही कबाड़ को अपने अधिकार में ले लिया।

क्या लाखों रुपये के लोहे का खेल?

सूत्रों के अनुसार, इस कबाड़ में लोहे की जालियां, रेलिंग, और अन्य धातु की सामग्री शामिल है, जिसकी कीमत लाखों रुपये में हो सकती है। परंतु नगर पालिका ने इसे वापस लेने या नीलामी करने की कोई पहल नहीं की। इससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या ठेकेदार और नगर पालिका के बीच कोई गुप्त समझौता हुआ है?

अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल नगर पालिका अधिकारियों की भूमिका पर उठता है। आखिर किसके आदेश से ठेकेदार ने कबाड़ पर कब्जा किया? अगर यह वैध है तो इसकी नीलामी क्यों नहीं हुई? क्या पालिका प्रशासन जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है?

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

नगरवासियों की मांग – हो निष्पक्ष जांच

इस मामले के सामने आने के बाद नगरवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर नगर पालिका अपनी ही संपत्ति की रक्षा नहीं कर सकती, तो फिर आम नागरिकों की सुविधाओं की देखरेख कैसे करेगी? नगरवासियों ने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK