भिलाई। छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर शुक्रवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने दबिश दी। टीम सीधे बघेल के सुपेला स्थित निवास पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई किसी पुराने मामले से जुड़ी हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विधानसभा सत्र के आखिरी दिन ‘ईडी’ की एंट्री
ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है। भूपेश बघेल के कार्यालय से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक तीखा पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया—
“ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।”
पोस्ट के लहजे ने साफ कर दिया कि कांग्रेस इसे केंद्र सरकार की ‘राजनीतिक साजिश’ मान रही है।
यह पहली बार नहीं है जब बघेल या उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी हो। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल परिवहन, शराब नीति और पीएससी भर्ती घोटाले जैसे मामलों में जांच एजेंसी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। भूपेश बघेल खुद पहले इन कार्रवाइयों को “राजनीतिक बदले की भावना” बता चुके हैं।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।