कवर्धा विशेष

जिला प्रेस क्लब का विवाद गहराया, 4 सदस्यों ने मांगी जांच और चुनाव

कार्यकाल पूरा होने के बाद भी पद पर बने रहने का आरोप; रजिस्ट्रार के निर्देश पर चुनाव कराने की मांग

कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा का आंतरिक विवाद अब रजिस्ट्रार कार्यालय तक पहुंच गया है। प्रबंध कमेटी के चार सदस्यों ने अध्यक्ष प्रकाश वर्मा और कोषाध्यक्ष डीएन योगी के कथित मनमानी रवैये, संचालन में पारदर्शिता की कमी और कार्यकाल पूरा होने के बाद भी पद पर बने रहने को लेकर शिकायत की है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, क्लब की पंजीकृत प्रबंध कमेटी में सात सदस्य हैं। इनमें प्रकाश वर्मा, डीएन योगी, यशवंत सिंह ठाकुर, विजय धृतलहरे, श्याम टंडन, ईश्वर कुंभकार और मुकेश श्रीवास्तव शामिल हैं। चार सदस्यों ने क्लब के संचालन, परिसर के उपयोग और किराया वसूली सहित वित्तीय मामलों में पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

तीन बनाम चार का विवाद

चार सदस्यों का दावा है कि सात सदस्यीय कमेटी में बहुमत उनके पक्ष में है और वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्होंने अध्यक्ष को पद से मुक्त किए जाने की कार्रवाई का दावा करते हुए रजिस्ट्रार के निर्देश पर अधिकृत चुनाव प्राधिकारी की मौजूदगी में चुनाव कराने की मांग की है।

वहीं, डीएन योगी को सचिव बनाए जाने संबंधी खबर पर भी चार सदस्यों ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि पूर्व कोषाध्यक्ष द्वारा क्लब के कोष का पूरा हिसाब अब तक प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसे लेकर उन्होंने ऐसी खबरों को भ्रामक और अनुचित बताया है।

चारों सदस्यों का कहना है कि अब क्लब की सदस्यता, वित्तीय हिसाब-किताब और चुनाव की पूरी प्रक्रिया रजिस्ट्रार के निर्देश और संस्था के नियमों के अनुसार होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading