CHHATTISGARHKABIRDHAM

विष्णुदेव साय की सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना सर्वोच्च प्राथमिकता : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छांटा और ग्राम दलपुरवा में ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 01 करोड 91 लाख 50 हजार रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बिजली और राजस्व के प्रकरणों के तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों की मांग को पूरा करते हुए ग्राम गंगापुर में महतारी सदन के लिए 30 लाख, सीसी रोड के लिए 10 लाख, मंच निर्माण के लिए 03 लाख, ठाकुर देव चौक मंच के पास क्रांकिटकरण के लिए 01 लाख रुपए, ग्राम नवघटा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम मोहगांव में महतारी सदन के लिए 30 लाख रूपये, बंजारी मां डामरीकरण के लिए 43 लाख रूपए, सामुदायिक भवन पुराना पंचायत के पास 5 लाख रूपए, शौचालय के लिए 3 लाख रुपए, ग्राम खैरझीटी में सीसी रोड मुक्तिधाम रोड़ 3 लाख रुपए, गोठान के पास 2 लाख रूपये, महतारी सदन के लिए 30 लाख रूपये, सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचालय के लिए 3.50 लाख रुपए, ग्राम बानो में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, सामुदायिक शौचलय के लिए 3.50 लाख रुपए, सीसी रोड़ के लिए 5 लाख की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा के ग्राम गंगापुर, नवघटा, मोहगांव खैरझिटी कला, बानो, कोको, छाटा और ग्राम दलपुरवा में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना और उन्हें सरकार की योजनाओं और विकासात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाना है ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महतारी सदन के लाभों पर प्रकाश डाला

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विभिन्न ग्रामों में आयोजित जनसंपर्क के दौरान कहा कि महतारी सदन केंद्र महिलाओं के सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है। उपमुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि महतारी सदन से गांवों में विकास की नई लहर आएगी और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि महतारी सदन से महिलाएं अपने अधिकारों और समस्याओं के बारे में जागरूक होंगी और अपने सामूहिक मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि महतारी सदन में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाएं नई तकनीकों और कौशलों में प्रशिक्षित हो सकेंगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK