कवर्धा विशेषक्राइम सेल

गांव में दबिश… घर से मिली 40 पेटी अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार


कवर्धा/चिल्फ़ी। कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चिल्फ़ी पुलिस ने ग्राम बेंदा में दबिश देकर युवक के घर से 40 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना पर रविवार 17 अगस्त की सुबह कार्रवाई की गई। आरोपी छोटेलाल धुर्वे पिता शुक्ला सिंह धुर्वे (26 वर्ष), निवासी ग्राम बेंदा के घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

क्या-क्या मिला आरोपी के घर से

  1. 20 पेटी (1000 नग) – देशी प्लेन मदिरा
  2. 10 पेटी (500 नग) – जीनियस व्हिस्की
  3. 2 पेटी (48 नग) – पावर केन बियर
  4. 2 पेटी (24 नग) – पावर कुल बियर
  5. 1 पेटी (48 नग) – इम्पीरियल ब्लू
  6. 1 पेटी (48 नग) – मैजिक मोमेंट
  7. 1 बोरी (100 नग) – मेकडावल नं.01 रम
  8. 1 बोरी (81 नग) – देशी प्लेन शराब

कुल जप्त : 40 पेटी (359.280 बल्क लीटर)
अनुमानित कीमत : ₹1,95,200

SP बोले – जेल का दरवाज़ा हमेशा खुला है

इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा –
“कबीरधाम पुलिस का साफ संदेश है कि अवैध कारोबारियों के दिन अब लद चुके हैं। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले की फिज़ा बिगाड़ने की कोशिश करने वालों का यही अंजाम होगा।”

पुलिस टीम की सराहना

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर, साइबर प्रभारी मनीष मिश्रा, उपनिरीक्षक बीरबल साहू, आरक्षक इरफ़ान, हरजेंद्र रात्रे, अजय चंद्रवंशी, मोहित काठले, पप्पू पनागर, शिव नारायण साहू, अमन वाहने और मनोज धुर्वे शामिल रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading