KABIRDHAM

पंडरिया नगर को स्वच्छ, समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में एक और कदम: विधायक भावना बोहरा


कवर्धा। पंडरिया नगर को स्वच्छ, सशक्त और विकसित बनाने की दिशा में डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को एक और गति मिली है। बुधवार को पंडरिया की विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने नगर पालिका परिषद पंडरिया के अंतर्गत 92 लाख 27 हजार रुपए की लागत से खरीदे गए नवीन वाहनों और उपकरणों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने हेतु 1 जेसीबी, 2 मिनी टिप्पर, 6 ई-रिक्शा (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए), 1 ट्रैक्टर एवं ट्रॉली, 1 लो बेड ट्रेलर और 10 व्हील बैरो को जनता को समर्पित किया गया। इन संसाधनों से नगर के अंदरूनी इलाकों, प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई और कचरा प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।

विधायक भावना बोहरा ने इस मौके पर कहा,

“हमारा संकल्प है कि पंडरिया को स्वच्छ और विकसित नगर के रूप में स्थापित करें। इन नए संसाधनों के माध्यम से नगर को कचरा मुक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। नगरवासियों के सहयोग से हम स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाएंगे और पंडरिया को आदर्श नगर बनाएंगे।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

उन्होंने बताया कि विगत डेढ़ वर्षों में पंडरिया नगर के लिए लगभग ₹24 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनमें हरिनाला पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, पंडरिया बायपास का कार्य प्रगति पर है और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए आवासों की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है।

विधायक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मूलमंत्र पर चलते हुए जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अटल संकल्प पत्र और हमर संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता, अधोसंरचना विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री सुमित तिवारी, समस्त पार्षदगण, नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK