अंबिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के सहायक अभियंता सचिन भगत को 27,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत लखनपुर केवरी निवासी चंदन सिंह से ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर मांगी गई थी।
40 हजार में हुआ था सौदा, 27 हजार में बनी बात
चंदन सिंह अपने गांव में फ्लाई ऐश ईंट प्लांट स्थापित कर रहे थे, जिसके लिए ट्रांसफार्मर की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने लखनपुर स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में आवेदन दिया था। हालांकि, सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद सहायक अभियंता सचिन भगत ने 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की और कई बार चक्कर कटवाए।
ग्रामीण ने इसकी शिकायत 16 जनवरी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में दर्ज कराई, जिसके बाद शिकायत की जांच की गई। इस दौरान 27 हजार रुपये में सौदा तय हुआ, और अभियंता ने चंदन सिंह को पैसे लेकर अंबिकापुर डिवीजन कार्यालय बुलाया।
रंगे हाथों गिरफ्तार
ACB टीआई शरद सिंह ने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही चंदन सिंह ने 27 हजार रुपये अभियंता को दिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।