कवर्धा। रक्षाबंधन के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कबीरधाम जिला इकाई की कार्यकर्ता बहनों ने सरेखा स्थित 17वीं विशेष वाहिनी छत्तीसगढ़ बल पहुंचकर जवानों को राखी बांधी। घर-परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ 50 से अधिक कार्यकर्ता बहनों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस दौरान बहनों ने जवानों को राखी बांधते हुए कहा कि भले ही जवान अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन समाज की बहनें उनके साथ हैं। जवानों ने भी इस आत्मीय पहल के लिए कार्यकर्ता बहनों का आभार जताया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कवर्धा कोतवाली थाना, एसीपी कार्यालय और नगर पालिका के सफाई कर्मियों को भी राखी बांधकर उनके सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
नगर उपाध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने वाले लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
कार्यक्रम में जिला संयोजक मानस मिश्रा, नगर अध्यक्ष लोकनाथ देवांगन, विद्यार्थी विस्तारक मन साहू, नगर मंत्री गजेंद्र राजपूत, नगर उपाध्यक्ष अदिति मिश्रा सहित गुनगुन निर्मलकर, सोनाली पांडेय, पिहू मिश्रा, इंदु राजपूत और अन्य कार्यकर्ता बहनें मौजूद रहीं।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।