कवर्धा विशेषक्राइम सेल

कवर्धा में पुलिस का एक्शन, 8 वारंटी गिरफ्तार; 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कवर्धा। कवर्धा में सिटी कोतवाली पुलिस ने वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, विवाद और शांति भंग की आशंका को देखते हुए 6 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विजय कुमार साहू, रोहित साहू, रूपेश देवदास, उदल जायसवाल, विकास साहू, दुखीराम उर्फ गोरखा जांगड़े, संजय धुर्वे और मोहन चंदौल को गिरफ्तार किया।

इधर, बिलासपुर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास छोटे पुलिया में दो गुटों के बीच विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने खेलावन उर्फ खेमू, कैलाश बंजारे उर्फ गब्बर, प्रीतम कुर्रे, सचिन कोसले, यशवंत मेरावी और लक्ष्मण मेरावी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading