कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

कवर्धा में रेंज का पहला साइबर थाना शुरू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले— शुरुआती घंटों में कार्रवाई से बचाई जा सकती है ठगी की राशि

कवर्धा। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कबीरधाम जिले को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने शनिवार को कवर्धा स्थित पुराने पुलिस लाइन परिसर में राजनांदगांव रेंज और कबीरधाम जिले के पहले साइबर थाने का शुभारंभ किया। इसे जिले की कानून-व्यवस्था और डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज शासन से लेकर आम नागरिक तक ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भर हैं। डिजिटल सुविधाओं के साथ साइबर अपराधों की चुनौती भी तेजी से बढ़ी है, जिसका सबसे ज्यादा असर आम लोगों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं पर पड़ रहा है। ऐसे में साइबर थाने की स्थापना से आम जनता को त्वरित न्याय, सुरक्षा और भरोसा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों में समय सबसे अहम होता है। यदि शुरुआती घंटों में सही कार्रवाई हो जाए तो ठगी की राशि को रोका जा सकता है और अपराधियों तक जल्दी पहुंचा जा सकता है। साइबर थाने के माध्यम से अब शिकायतों का तत्काल पंजीकरण, ऑनलाइन फ्रॉड की रकम को समय रहते होल्ड करना, डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन और आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। यह थाना केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि डिजिटल जागरूकता का केंद्र भी बनेगा।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि साइबर थाने में एक निरीक्षक प्रभारी सहित कुल 30 प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। थाने के प्रभावी संचालन और निगरानी के लिए उप पुलिस अधीक्षक स्तर के राजपत्रित अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे साइबर अपराधों की विवेचना पेशेवर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से की जा सके।

एसपी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद कबीरधाम पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से 112 ऑनलाइन ठगी मामलों में करीब 50 लाख रुपए पीड़ितों को वापस कराए हैं। वहीं, सीईआईआर पोर्टल के जरिए 872 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए गए हैं। यह जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि गंभीर अपराधों की जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग और डिजिटल साक्ष्यों का उपयोग कर आरोपियों तक तेजी से पहुंच बनाई जा रही है। महिलाओं और बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों में विशेष संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, डॉ. वीरेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी आशीष शुक्ला, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading