CHHATTISGARHKABIRDHAMWORLD

बिहार चुनाव में जनता फिर चुनेंगी सुशासन की राह — एनडीए को प्रचंड बहुमत का विश्वास : भावना बोहरा

सोनपुर विधानसभा में पंडरिया विधायक ने संभाली कमान, बूथ स्तर तक बना रहीं रणनीति

सारण (बिहार)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का तापमान बढ़ चुका है और एनडीए की ओर से चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की पंडरिया विधायक भावना बोहरा को पार्टी ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है — सारण जिले की सोनपुर विधानसभा का प्रभारी बनाकर। अपने सधे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कौशल के लिए जानी जाने वाली बोहरा इन दिनों क्षेत्र के गांव-गांव में जनसंपर्क कर रहीं हैं।

भावना बोहरा ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं, किसानों, छात्राओं और जीविका दीदियों से लगातार संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता ने विकास देखा है, अब वह सुशासन छोड़ किसी और विकल्प की ओर नहीं जाएगी। इस बार भी एनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत मिलेगी।”

बोहरा ने बूथ क्रमांक 241 और 242 पर जीविका लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात कर महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के मुद्दे पर चर्चा की। वहीं, दिघवारा, दिघवारा सदर मंडल और शिकारपुर बाजार में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रचार रणनीति तय की और कहा कि “हर कार्यकर्ता एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाए, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

इस दौरान उन्होंने श्री हरिहर नाथ मंदिर में दर्शन कर बिहार व छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उनका लाभ आज हर गरीब, किसान और महिला तक पहुंच रहा है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भावना बोहरा ने बिहार भाजपा के प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता नहीं। प्रधानमंत्री मोदी जी से प्रेरणा लेकर हर कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा को अपना धर्म मानता है। बिहार में कार्यकर्ताओं में जोश है और जनता का रुझान भी स्पष्ट रूप से एनडीए की ओर है।”

स्थानीय नागरिकों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि लोग अब सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर प्रसन्न हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एनडीए सरकार ने वह बदलाव किया है, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं थी।

वहीं, बोहरा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “पूर्ववर्ती सरकारों ने बिहार को भ्रष्टाचार, अपराध और अव्यवस्था की ओर धकेला था। उस दौर में न कानून था, न व्यवस्था। महिलाएं असुरक्षित थीं, युवा पलायन कर रहे थे। लेकिन एनडीए की सरकार ने बिहार को विकास की नई दिशा दी — सड़कें बनीं, स्कूल खुले, रोजगार के अवसर बढ़े और महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं।”

भावना बोहरा ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता एक बार फिर सुशासन और विकास के लिए एनडीए गठबंधन को सत्ता सौंपेगी।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK