CHHATTISGARHKABIRDHAM

विधायक भावना बोहरा ने रचा इतिहास — 151 किमी की कठिन कांवड़ यात्रा पूर्ण कर शिवभक्ति और नारीशक्ति का दिया संदेश

कवर्धा। श्रावण मास की पावन बेला में कबीरधाम जिले की धरती पर शिवभक्ति का ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला जब पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा का समापन भव्य रूप से भोरमदेव मंदिर में हुआ। 21 जुलाई को माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से शुरू हुई यह यात्रा 27 जुलाई को भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और महाआरती के साथ पूर्ण हुई। विधायक भावना बोहरा सहित 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों ने घने जंगलों, बीहड़ रास्तों, उफनती नदियों और घनघोर बारिश को पार कर यह कठिन यात्रा पूरी की।

यात्रा के अंतिम दिन बोड़ला से सुबह 7 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजे भोरमदेव मंदिर पहुंचने पर जिले भर से हजारों शिवभक्तों, सामाजिक व हिन्दू संगठनों, भाजपा पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से कवर्धा शहर गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में लगभग 15,000 श्रद्धालु उपस्थित रहे, जहां भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

विधायक बोहरा ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह केवल शारीरिक यात्रा नहीं बल्कि आत्मिक यात्रा रही है, जो संकल्प, भक्ति और संयम का संगम है। घने जंगलों और कठिन परिस्थितियों के बीच शिवभक्ति ने हमें ऊर्जा और प्रेरणा दी।”

उन्होंने यह भी बताया कि यह पहली बार है जब एक महिला जनप्रतिनिधि ने पूरे प्रदेश की खुशहाली के लिए इतनी लंबी कांवड़ यात्रा की है, जिससे नारी शक्ति का सशक्त संदेश गया है। यात्रा अमरकंटक से लम्हनी, महामाई, खुड़िया, गौरकांपा, पंडरिया, मोहतरा, पांडातराई, डोंगरिया महादेव, बोड़ला होते हुए भोरमदेव मंदिर तक पहुंची।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

यात्रा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। विधायक बोहरा ने सभी समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला एवं युवा मोर्चा, सामाजिक संगठनों और शिवभक्तों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि “कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह यात्रा मेरे लिए जीवनभर की स्मृति बन गई है। मैं युवाओं से आग्रह करती हूं कि वे भी इस आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ें और धर्म, पर्यावरण और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाएं।”

इस ऐतिहासिक यात्रा ने कबीरधाम को शिवभक्ति की ज्योति से आलोकित कर दिया है और प्रदेश में भक्ति, निष्ठा और नारीशक्ति का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


📸 यात्रा की मुख्य झलकियां:

  • 🌿 अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी पैदल यात्रा
  • 👣 300+ कांवड़ यात्रियों की भागीदारी
  • 🌧️ जंगल, नदियाँ, बारिश और कठिन रास्तों को पार किया
  • 🛕 भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक और भंडारा
  • 🙏 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति
  • 👩‍🦰 नारीशक्ति का उदाहरण बनीं विधायक भावना बोहरा

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK