KABIRDHAM

दर्री तालाब में लगातार नौवें रविवार को हुआ श्रमदान : पालिकाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी बोले—सामूहिक प्रयासों से हो रहा है तालाब का कायाकल्प

कवर्धा। स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा के संकल्प को साकार करने नगर में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जनसहभागिता से प्रेरणादायक पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को दर्री तालाब में लगातार नौवें सप्ताह श्रमदान किया गया। यह अभियान तालाब संरक्षण के तहत 13वां पड़ाव रहा।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, युवावर्ग और वार्डवासी श्रमदान के लिए सुबह से ही तालाब में जुटे। इस दौरान झाड़ियां काटी गईं, प्लास्टिक और कचरा हटाया गया, जलकुंभी निकाली गई और तालाब को स्वच्छ करने का कार्य किया गया।

अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि सामूहिक श्रमदान से दर्री तालाब की तस्वीर अब बदलने लगी है। पानी पहले से कहीं अधिक स्वच्छ नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि जब तक दर्री तालाब पूरी तरह से स्वच्छ नहीं हो जाता, तब तक हर रविवार को श्रमदान जारी रहेगा।

जनसहभागिता से मिल रहा है अभियान को बल

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

तालाब सफाई अभियान में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। यह पहल न केवल तालाबों की सफाई तक सीमित है, बल्कि पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और वर्षा जल संचयन को भी बढ़ावा दे रही है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और हरित वातावरण प्रदान करने की दिशा में सार्थक कदम है।

अगले रविवार को भी जारी रहेगा श्रमदान

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह श्रमदान अभियान अगले रविवार को भी जारी रहेगा। साथ ही अन्य तालाबों की सफाई के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के अवसर पर पदयात्रा में जाने वाले बोलबम समिति के सदस्यों, मेडिकल एसोसिएशन, युवाओं और स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा ताकि समाज में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और भी बढ़े।

यह अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है, जो स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक बन चुका है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK