छत्तीसगढ़ प्रादेशिक

सुकमा मुठभेड़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर सहित दो नक्सली ढेर, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना इलाके में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान पेदरास एलओएस (Local Organization Squad) के कमांडर बमन के रूप में हुई है, जिस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज़ कर दिया गया है।

इस बड़ी सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा DRG की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया है, जिनमें ₹5 लाख के इनामी पेदरास एलओएस कमांडर बमन भी शामिल है। हमारे सुरक्षाबल पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इस सफलता के लिए जवानों को हार्दिक बधाई।”

प्रदेश में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों से नक्सल नेटवर्क को झटके लग रहे हैं और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से उनका मनोबल लगातार टूट रहा है। पुलिस ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading