KABIRDHAM

“नालियों में सड़ता सिस्टम, कांग्रेस का तंज – ‘घोटालों की मालाएं पहनाओ पालिका को’”

कवर्धा। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, फर्जी बिलिंग, घटिया निर्माण और सफाई व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस ने आज नगर पालिका कार्यालय के सामने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। “सफाई से लेकर सड़क तक, हर काम में कमीशन” का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से नोटों की माला नगर पालिका प्रशासन को भेंट की और आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “नगर पालिका में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। कांग्रेस यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। हम शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी आंदोलन के जरिए जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे।”

सभा को संबोधित करते हुए पार्षद भीखम कोशले ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। “जगह-जगह गंदगी फैली है, नालियों की सफाई में घोर लापरवाही हो रही है, कचरा उठाने की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और फॉगिंग व सैनिटाइजेशन जैसी स्वास्थ्य सेवाएं नजरअंदाज की जा रही हैं।”

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में बिना टेंडर निकाले चहेतों को ठेके दिए जा रहे हैं। “अधूरे निर्माण कार्य, घटिया सामग्री और अपारदर्शिता के चलते मूलभूत सुविधाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास, आवासीय पट्टे, राशन कार्ड जैसी योजनाएं ठप पड़ी हैं। पालिका प्रशासन पूरी तरह फेल हो चुका है,” उन्होंने कहा।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस प्रत्याशी संतोष यादव, पार्षद बिन्नू तिवारी, सीता धुर्वे, और कार्यकर्ता रामायण सिन्हा, भुनेश्वर पटेल, मेहुल सत्यवंशी, गुड्डू ठाकुर, मिलन तिवारी, दीपक ठाकुर, अरविंद चंद्रवंशी, सुनील सेन, सुरेश वर्मा, हेमंत ठाकुर, जितेन्द्र दोषी, अमन वर्मा, नरेश साहू, राजेंद्र चंद्रवंशी, राजा खांडे, आशीष चंद्रवंशी, ओमकालेश्वर कौशिक, रुपेश साहू, जावूदीन तवर, प्रशांत परिहार, उमेश साहू, गीतेश्वर साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान “घोटालों का हिसाब दो”, “पालिका को जगाओ, भ्रष्टाचार हटाओ”, “जनता की सेवा नहीं, जेब भरना मकसद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो चरणबद्ध आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK