कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से गुप्त चैंबर में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 60 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली, जिसके बाद टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली और 12 अलग-अलग पैकेटों में रखा गांजा बरामद किया।
उड़ीसा से मध्यप्रदेश जा रहा था गांजा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गांजा उड़ीसा से शहडोल, मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुलबो बिसोई (उम्र 21 वर्ष), निवासी संदूबली, थाना बोरिगुमा, जिला कोरापुट, उड़ीसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गांजा तस्करी पर कबीरधाम पुलिस का सख्त रुख
कबीरधाम पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने कहा कि इस तरह की तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।