CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा, मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा फिर से उठा। संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने प्रश्न उठाते हुए सरकार से पूछा कि क्या वेतन विसंगति दूर करने के लिए कोई राज्य स्तरीय समिति गठित की गई है? यदि हां, तो उसकी रिपोर्ट कब तक आने की उम्मीद है?

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए लिखित उत्तर में स्पष्ट किया गया कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने के लिए कोई अलग से राज्य स्तरीय समिति गठित नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न विभागों में अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन विसंगति के मामलों के परीक्षण और वेतनमान में संशोधन संबंधी प्रस्तावों की जांच के लिए 9 जुलाई 2024 को सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में एक आंतरिक समिति का गठन किया गया था।

समिति की बैठकें और अब तक की प्रगति

सरकार ने बताया कि इस आंतरिक समिति के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अब तक दो बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

बालोद जिले में सहायक शिक्षकों के पदों की स्थिति

विधायक संगीता सिन्हा ने बालोद जिले के शासकीय विद्यालयों में सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षक एल.बी. के स्वीकृत, रिक्त और कार्यरत पदों की संख्या की जानकारी भी मांगी। मुख्यमंत्री ने इसके जवाब में विकासखंडवार विवरण प्रस्तुत किया, जो इस प्रकार है:

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
विकासखंड का नामस्वीकृत पदरिक्त पदकार्यरत पद
बालोद363124239
गुंडरदेही576256320
गुरुर446167279
डौंडी लोहारा641295346
डौंडी516251265

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK