कवर्धा। रेत चोरी रोकने गई वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाला से रेत निकालकर परिवहन करने की सूचना मिली थी। इस पर वन विकास निगम का अमला मौके पर पहुंचा, जिन्हें रेत माफियाओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और वर्दी भी फाड़ दी। हमले में एक अफसर का सिर फूटा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। वारदात को अंजाम देने के बाद रेत माफिया फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा कि एक दर्नज से अधिक लोगों ने वन विकास निगम की टीम को पीटा है। हमलावरों में बच्चे भी शामिल थे।
इस मामले में पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि वन विकास निगम की टीम रेत खनन को रोकने के लिए गई थी। इस दौरान 15 से 20 लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले पर शासकीय कार्य में शासकीय सेवकों से मारपीट और जान से मारने का प्रयास किया गया है। 15-20 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है। बहरहाल पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।