WORLD

बेगुनाही साबित करने तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे TTD के पूर्व अध्यक्ष, आरती के दौरान किया ऐसा काम कि पुलिस को लेना पड़ा एक्शन

तिरुपति: विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। इस बीच तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के पूर्व अध्यक्ष और YSRCP नेता बी. करुणाकर रेड्डी ने अपनी बेगुनाही की पुष्टि के लिए सार्वजनिक शपथ भी ली। उन्होंने श्रीवारी पुष्करणी में स्नान किया और फिर आरती के दौरान शपथ ली। हालांकि इस दौरान उन्होंने जैसे ही राजनीतिक बयान देना शुरू किया तभी पुलिस ने उनके साथ ही आरती छीन ली और उन्हें दूर लेकर चली गई। बाद में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

श्रीवारी पुष्करणी में किया स्नान

दरअसल, तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसादम में मिलावट को लेकर उठे विवाद के बीच, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के पूर्व अध्यक्ष और YSRCP नेता बी. करुणाकर रेड्डी ने सोमवार को अपनी बेगुनाही की पुष्टि करने के लिए सार्वजनिक शपथ ली। उन्होंने श्रीवारी पुष्करणी में स्नान किया। इसके बाद वह मंदिर परिसर में पहुंचे और हाथ में कपूर की आरती पकड़कर काफी भावुक दिखे। इस दौरान करुणाकर रेड्डी ने मुख्य मंदिर परिसर के सामने खड़े होकर शपथ ली।

मुख्य मंदिर परिसर के सामने ली शपथ

बी. करुणाकर रेड्डी ने भगवान का आह्वान करते हुए कहा, “हालांकि इस मंदिर में राजनीतिक बयान देना सख्त वर्जित है, लेकिन मेरे पास इस तरीके से अपना बचाव करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। अपने कार्यकाल में मैंने कभी भी धोखाधड़ी वाले काम नहीं किए। ये आरोप दुर्भावनापूर्ण और राजनीति से प्रेरित हैं, जिनका उद्देश्य वाईएसआरसीपी की छवि को धूमिल करना और जनता की भावनाओं को भड़काना है। हताशा के कारण मैं ऐसा कदम उठा रहा हूं, अगर मैं किसी भी गलत काम का दोषी पाया गया तो मैं किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार हूं। हे भगवान मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि अगर मैंने कोई पाप किया है तो मुझे या मेरे परिवार को न बख्शें।”

राजनीतिक बयान की वजह से केस दर्ज

वहीं शपथ के दौरान जैसे ही करुणाकर रेड्डी ने राजनीतिक बयान दिया, तभी पुलिसकर्मियों ने उनके हाथों से कपूर की आरती छीन ली। इसके बाद उन्हें दूर ले जाया गया। पुलिस ने बी. करुणाकर रेड्डी और अन्य के खिलाफ BNS की धारा 189(2), 196, और 223 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि इससे पहले दिन में पुलिस ने जीएनसी टोलगेट पर पहुंचने पर बी करुणाकर रेड्डी को धारा 41 के तहत एक नोटिस दिया था, जिसमें उन्हें मंदिर परिसर में किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि में शामिल न होने की चेतावनी दी गई थी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK