KABIRDHAM

गरीब,किसान,युवा एवं महिलाओं की समृद्धि और विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट :  काशीराम उइके

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा।आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वरा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत किया गया। भाजपा बोड़ला मंडल अध्यक्ष काशीराम उइके ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को समर्पित यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है। ये देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है। मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार भारत को निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रखते हुए विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज केंद्रीय वित्त मंत्री जी द्वारा प्रस्तुत बजट 2024-2025 एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला को और सुदृढ़ करने वाला है, जो ग़रीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और अन्य जरूरतमंद समूहों के सशक्तिकरण की दिशा के अत्यंत प्रभावी होगा।

मंडल अध्यक्ष काशीराम उइके ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी और हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला है। पिछले एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था की परिवर्तनकारी यात्रा को दर्शाते हुए, मोदी सरकार का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को और गति देने के साथ आजादी के 100वें वर्ष तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक प्रभावी बजट है। मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत ने ख़ुद को विश्व के सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिस्थापित किया है। इस बजट से भारत की विकास यात्रा को और बल मिलेगा। मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के आर्थिक और सामाजिक विकास हेतु निरन्तर कार्यरत है, जिसकी झलक हमें इस बजट में देखने को मिलती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK