कवर्धा विशेष

बोड़ला थाना एवं सायबर सेल की सयुंक्त कार्यवाही मे 06 जुआरी पुलिस की गिरफ्त में

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, पुष्पेन्द्र बघेल,एंव उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी अजाक क्राइम के दिशा निर्देशन मे सायबर सेल व थाना प्रभारीयों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे लगातार अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे दिनांक 05/07/2024 को मुखबीर सुचना पर ग्राम खुर्सीपार तालाब किनारे खेत मे कुछ व्यक्ति तास पत्ती से रूपये पैसे से हारजीत की बाजी लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 06 जुआडियान 01 गोवर्धन धुर्वे पिता मोतीराम धुर्वे उम्र 22 वर्ष ग्राम खुर्सीपार 02. भोला पटेल पिता तारण पटेल उम्र 35 वर्ष ग्राम खुर्सीपार 03. गुंजारी लाल चतुर्वेदी पिता बालाराम चतुर्वेदी उम्र 25 वर्ष ग्राम भालूचूआ  04. जानू राम पटेल पिता पचकौर पटेल उम्र 50 वर्ष ग्राम बोलदाकला  05. रोशन कश्यप पिता मुकेश कश्यप उम्र 18 वर्ष ग्राम खुर्सीपार 06. अनुज पटेल पिता संत राम पटेल उम्र 25 वर्ष ग्राम खुर्सीपार  उक्त जुआरीयों के कब्जे व फड़ से रकम 4620 रूपये , 52 नग तास पत्ती 05नग मोबाइल 03 नग मोटरसाइकिल  एंव 1 नग बोरी का फट्टी को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन के जप्त किया गया बाद मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ प्रतिशेध अधिनियम 2022 का पाये जाने से थाना बोड़ला मे अपराध क्रमांक 161/24 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । कबीरधाम पुलिस का अभियान लगातार जारी है । उक्त कार्यवाही में थाना बोडला पुलिस व साइबर सेल कबीरधाम का सराहनीय योगदान रहा।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK