कवर्धा विशेष

शिक्षा विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने बीईओ और बीआरसी कार्यालय में किया वृक्षारोपण

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी वाय डी साहू के मार्गदर्शन पर  बीइओ एवं बीआरसी कार्यालय परिसर में अशोक,गुलमोहर एवं कदम का पौधारोपण रोपित किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी वाय डी साहू,सहायक संचालक एम के गुप्ता, डीएमसी विनोद श्रीवास्तव , बीईओ कवर्धा संजय जायसवाल, एपीसी राजू चंद्रवंशी, बीआरसी जलेश चंद्रवंशी, एबीईओ अजय चंद्रवंशी एवं बीईओ व बीआरसी कार्यालय के  समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल ने बताया कि गर्मी के दिनों में कुछ जगह हैंडपंप में पानी की स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण पीने की पानी की समस्या होती है,इस समस्या से निजात पाने के लिए एवं पर्यावरण की संरक्षण के लिए सभी स्कूलों में पौधा रोपण करने के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले सभी प्राचार्य एवं प्रधानपाठकों से अपील किया था। जिसके फलस्वरूप सभी स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधानपाठकों के द्वारा भारी संख्य में पौधारोपण किया गया।

बीईओ संजय जायसवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश वासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुये सभी से पौधरोपण का आव्हान किया। उन्होंने कहा पौधे जरूर लगायें, क्योंकि पेड़ हमें जिंदगी और ऑक्सीजन देने का काम करते हैं।

श्री जायसवाल ने कहा कि वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत आवश्यक है। वर्षा काल में जो पेड़-पौधे लगाएंगे, वह निश्चित रूप से बड़े होंगे। उन्हें पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बारिश में पेड़-पौधे अपने आप पुष्पित और पल्लवित होंगे। इसलिए सभी से आव्हान किया कि बरसात के मौसम में पौधे जरूर लगाएं। बीईओ संजय जायसवाल की इस कार्य की सभी प्रशंसा कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading