कवर्धा विशेष

3100 की गारंटी पूरी:छत्तीसगढ़ धान की सबसे ज्यादा कीमत देने वाला पहला राज्य

बड़ेगौटिया। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को धान का प्रति क्विंटल 31 सौ रुपए देने की गारंटी मंगलवार को पूरी कर दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बालोद से कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ करते ही छत्तीसगढ़ देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत देने वाला राज्य बन गया। सीएम साय के बटन दबाते ही प्रदेश के 24.72 लाख किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रुपए अंतरित हो गए। इस तरह किसानों को आदान सहायता राशि के रूप में प्रति एकड़ 19257 रुपए अतिरिक्त मिले।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए ‘कृषक उन्नति योजना’ की शुरूआत की। साय ने बालोद में धान किसानों को सहायता प्रदान करने वाली ‘कृषक उन्नति योजना’ की शुरूआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के 24,75,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में 13,320 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राजनांदगांव में आयोजित समारोह में शामिल हुए और बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को भी उन्होंने संबोधित किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ‘‘आज वह शुभ दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13,320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।’’

किसानों के खाते में भेजे गए पैसे
साय ने कहा, ‘‘ आज के कार्यक्रम में 24,75,000 से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24,72,000 वे किसान हैं, जिन्होंने इस साल धान बेचा था। उन्हें 13,289 करोड़ रुपये के अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। इसी तरह 2,829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि 31 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा रहा है।’’

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी सरकार ने अपने वादे के अनुरूप अटल जी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर दो साल के बकाया धान बोनस 3,716 करोड़ रुपये का अंतरण भी किसान भाइयों के खातों में कर दिया है। 13 लाख से ज्यादा किसानों को बोनस का लाभ मिला है।’’

मोदी की गारंटी हो रही है पूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर गरीबों के लिए 18 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में इस बारे में निर्णय ले लिया और अप्रैल से तेज गति से मकान बनने शुरू होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी जी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना शुरू करने की गारंटी दी थी। यह योजना भी शुरू हो चुकी है। 10 मार्च को प्रधानमंत्री जी ने राज्य की 70 लाख से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में 655 करोड़ रुपये की राशि अंतरित कर दी गई है।’’

एमपी के सीएम ने क्या कहा
इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘‘ मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। मोदी जी हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत पैसे दे रहे हैं, इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं।’’ यादव ने कहा, ‘‘ छत्तीसगढ़ का विकास अब विमान की गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने अच्छे-अच्छे गणित फेल कर दिए। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार के गठन को महज तीन माह हुए हैं, इस दौरान काफी विकास कार्य हुए हैं। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है।’’

राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने आज कृषक उन्नति योजना की शुरूआत की। राज्य के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में करने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन 2023-24 के लिए धान की खरीद एक नवंबर से चार फरवरी के बीच हुई थी और 24 लाख से अधिक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगभग 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। सामान्य ग्रेड धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2203 रुपये था।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK