क्राइम सेलछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

सामूहिक दुष्कर्म : 7 दरिंदों ने महिला की अस्मत लूटी, पुलिस ने 24 घंटे में सभी आरोपियों को दबोचा

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बीती 28-29 सितंबर की दरमियानी रात एक महिला को मोटरसाइकिल में घर छोड़ने का झांसा देकर 7 युवकों ने सुनसान जगह ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही सभी 7 आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर चांपा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें 3 मोटरसाइकिलों पर सवार 7 युवक नजर आए। पुलिस ने तस्दीक कर आरोपियों की पहचान की और घेराबंदी कर सभी को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में पदीप मनहर (19), शिवम् बंजारे (19), कृष्ण खूंटे (19), अनिल महिलांगे (19), सूरज टंडन (19), दीपेश कुमार कुर्रे (19) और शानू मीरझा (19) शामिल हैं। सभी आरोपी चांपा नगर के वार्ड क्रमांक 13, 14 और घोघरा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय महिला को अकेली देख मोटरसाइकिल में बिठाकर पौनी पसारी बाजार स्थित चबूतरा ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह घटना न केवल समाज को झकझोर देने वाली है, बल्कि यह भी साबित करती है कि अगर पुलिस तत्परता से काम करे तो दरिंदों को जल्द बेनकाब किया जा सकता है। सवाल यह भी है कि चांपा जैसे छोटे शहर में महज 19-19 साल की उम्र में युवक इस तरह के घिनौने अपराध में कैसे शामिल हो रहे हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading