कवर्धा विशेष

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर

कवर्धा। ट्रांसपोर्ट नगर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र साथ जा रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सोनबरसा निवासी विजय खांडेकर की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल पुत्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading