राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस की मशाल यात्रा

कवर्धा। युवा कांग्रेस कवर्धा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में शहर में मशाल यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। रैली कांग्रेस भवन से शुरू होकर मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्र से होते हुए सिग्नल चौक तक पहुंची।
विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट के दौरान शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को कथित रूप से असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया।
वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की छवि को नुकसान शांतिपूर्ण विरोध से नहीं, बल्कि आयोजन में हुई अव्यवस्थाओं से पहुंचा है।



