कवर्धा विशेषक्राइम सेल

जमीन विवाद में दबंगों की धमकी से दहशत में परिवार: तीन बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

कवर्धा। भालूचुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार दबंगों की धमकी से दहशत में जी रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि नामजद आरोपियों द्वारा बार-बार खेत में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

पीड़ित जितेन्द्र गेंन्द्रे के अनुसार 7 अप्रैल को पहली बार आरोपी उसके खेत में घुसे और विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत थाना भोरमदेव में की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 9 अप्रैल को फिर से आरोपी पहुंचे और दोबारा धमकाया। इस घटना की भी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।

पीड़ित का आरोप है कि 11 अप्रैल को तीसरी बार आरोपी खेत में घुस आए और खुलेआम गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों में रामसाहायता, रामखिलावन, सोमदत्त, ईश्वर और अमित के नाम शामिल हैं।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं और मामला न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद उनके हौसले कम नहीं हो रहे। परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा केवल समझाइश देने से स्थिति और बिगड़ रही है।

परिवार के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे लगातार भय के माहौल में रह रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी आरोपियों के साथ प्रशासन की भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading