कवर्धा विशेष

एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र नवघटा में जनपद सदस्य नीरज चंद्रवंशी ने किया वृक्षारोपण

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के अंतर्गत कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत नवघटा में आंगनबाड़ी केन्द्र मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जनपद सदस्य नीरज चंद्रवंशी के साथ आंगनवाड़ी सुपरवाइजर,कार्यकर्ता और गांव की महिलाओं ने वृक्षारोपण किया। जनपद सदस्य नीरज चंद्रवंशी ने बताया कि ’एक वृक्ष मां के नाम अभियान’ का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं जलसंरक्षण को बढ़ावा देना है। जिससे आने वाले पीढ़ियों को स्वस्थ वातारण के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस अभियान से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास है जिससे जलसंरक्षण में महिलाएँ अग्रणी भूमिका निभा सके। इसके साथ ही भारत सरकार के ’जल शक्ति से नारी शक्ति’ अभियान के तहत ग्राम स्तर पर ग्रामवासियों को जलसंरक्षण करने हेतु शपथ भी दिलाया गया।इसके साथ ही अभियान के दौरान बेटियों के जन्म,शिक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम को प्रोत्साहित करने के लिए ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का भी प्रचार-प्रसार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading