CHHATTISGARHKABIRDHAM

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ईश्वरी साहू के समर्थन में किया जनसंपर्क, भाजपा के पक्ष में मांगा समर्थन

कबीरधाम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार अभियान पूरे जोश के साथ जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के लोहारा विकासखंड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्राम दैहानडीह, छोटूपारा, कल्याणपुर, राम भिंभौरी, सोनझरी और भादूटोला में भाजपा से अधिकृत जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ईश्वरी साहू के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, जनता में दिखा जोश

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के गांवों में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें अपार स्नेह और सम्मान दिया। ग्रामीणों के चेहरे पर उत्साह साफ नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और श्री शर्मा का अभिनंदन किया।

भाजपा प्रत्याशी ईश्वरी साहू के लिए मांगा समर्थन

जनसभा को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा, “भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी ईश्वरी साहू को समर्थन देकर आप अपने क्षेत्र के विकास को गति देंगे। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि 17 फरवरी को ‘पतंग’ छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएं। यह चुनाव हमारे क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि “प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही विकास कार्यों में तेजी आई है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास है।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

“भाजपा सरकार ने गांवों में विकास को दी नई दिशा”

उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और कहा कि “भाजपा सरकार ने गांवों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार किए हैं। भाजपा सरकार से गरीब, किसान और मजदूरों को सीधा लाभ मिल रहा है। भाजपा का उम्मीदवार ही क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी उम्मीद है।”

उन्होंने कहा कि “कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास पूरी तरह ठप था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय की गई है। भाजपा की सरकार जनता की सेवा में समर्पित है, और आने वाले समय में इसे और गति दी जाएगी।”

“भाजपा सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ”

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं लागू की हैं, जो सीधे उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद कर रही हैं।”

उन्होंने आश्वस्त किया कि “कोई भी जरूरतमंद सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। भाजपा सरकार विकास की इस गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

भाजपा के पक्ष में बढ़ता जनसमर्थन

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी ईश्वरी साहू के समर्थन में अपनी सहमति जताई। उपमुख्यमंत्री के साथ कार्यकर्ताओं और जनता की एकजुटता ने इस अभियान को और भी प्रभावशाली बना दिया।

“भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत”

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विश्वास जताया कि “इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ईश्वरी साहू भारी मतों से विजयी होंगे। क्षेत्र की जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और यह जीत भाजपा की विकास नीति की जीत होगी।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK