चर्चा में हैछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन, 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में होगी प्रदर्शन

रायपुर। बलौदाबाजार आगजनी केस में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल आ गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में 24 अगस्त धरना प्रदर्शन करने जा रही है।

दीपक बैज ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव पर 20 धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि भाजपा के नेताओं ने भी आंदोलन में भाग लिया था, लेकिन उनकी पूछताछ नहीं की गई। बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और यह केवल एक राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading