CHHATTISGARHKABIRDHAM

कबीरधाम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर जनता की चोट : भावना बोहरा

ट्रिपल इंजन सरकार को जनता का समर्थन, हर नगर निकाय में भाजपा का परचम

पंडरिया। छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया, वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की।

जनता का भाजपा पर भरोसा, कांग्रेस के कुशासन का अंत

इस ऐतिहासिक जीत पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा,

“यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा के विकास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। पंडरिया की जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट, अराजक और निष्क्रिय सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को समर्थन देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ विकास चाहिए।”

उन्होंने कहा कि नगर पालिका पंडरिया में भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे की बड़ी जीत जनता के विकास समर्थक फैसले का प्रमाण है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया, सभी नगर निगमों में भाजपा का कब्जा

विधायक बोहरा ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया।

✅ रायपुर
✅ दुर्ग
✅ राजनांदगांव
✅ जगदलपुर
✅ रायगढ़
✅ कोरबा
✅ बिलासपुर
✅ अंबिकापुर
✅ चिरमिरी
✅ धमतरी

“छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। दिल्ली की तर्ज पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। यह भाजपा की विकासवादी नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है।”

कबीरधाम जिले में भाजपा की लहर, 2 पालिका और 5 नगर पंचायतों पर कब्जा

कबीरधाम जिले में दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में भाजपा ने जीत दर्ज की।

“यह जनादेश साफ दिखाता है कि जनता ने कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर भाजपा को चुना है। यह जीत सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं का परिणाम है।”

भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जनता ने सराहा

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि बीते एक साल में भाजपा सरकार ने पंडरिया क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य किए हैं।

✔ पंडरिया नगर में 10 करोड़ रुपये से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
✔ पांडातराई में 12 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति
✔ इंदौरी नगर में 4 करोड़ रुपये की योजनाएं पूरी

“अब जब जनता ने हमें और भी मजबूती से समर्थन दिया है, तो भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार इन विकास कार्यों को तिगुनी रफ्तार से आगे बढ़ाएगी।”

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न, शहर में उत्सव जैसा माहौल

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

➡ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला।
➡ फटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं, और भाजपा समर्थकों ने ‘भारत माता की जय’ व ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
➡ पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी में भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

भविष्य की ओर बढ़ते कदम: जनता के विश्वास को साकार करने का संकल्प

भाजपा की इस जीत को भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

“हम जनता के आशीर्वाद को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे और पंडरिया, पांडातराई व इंदौरी को विकसित नगरों में तब्दील करेंगे। यह जीत सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जीत है जो अपने क्षेत्र का विकास चाहता है।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK