कवर्धा विशेष

“हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने भाजपा की कार्यशाला आयोजित, भावना बोहरा ने दी दिशा-निर्देश

कवर्धा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आयोजित “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज भाजपा जिला कार्यालय कवर्धा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक एवं तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक भावना बोहरा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और आगामी तिरंगा यात्रा के सफल संचालन हेतु दिशा-निर्देश साझा किए।

भावना बोहरा ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले के प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही 13 अगस्त तक सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा एवं देशभक्ति से जुड़े विविध कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ की सफलता भारत के शौर्य, एकता और प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है। इस अभियान की सफलता के उपरांत देशभर में जोश और गर्व के साथ तिरंगा लहराया गया। इस बार भी उसी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री द्वारा संसद में दिए गए भाषण को प्रेरणास्पद बताते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन बातों को जनसामान्य तक पहुंचाएं।

जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान देश की एकता और राष्ट्रीय भावना को सशक्त करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा लहराना आज एक राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है, जो हर वर्ग के नागरिक को आपस में जोड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और इसे जनआंदोलन का रूप दें।

इस कार्यशाला में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, कार्यशाला प्रभारी शंकर अग्रवाल, दिनेश गांधी, संतोष पटेल, क्रांति गुप्ता, रामकुमार भट्ट, विदेशी राम ध्रुव, रूपेश जैन सहित जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र व बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के अंत में सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading