CHOICEKABIRDHAM

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी की तैयारी पर असर की आशंका, किसान कांग्रेस ने सरकार से मांगा समाधान

किसानों का पंजीयन, गिरदावरी सुधार और फार्मर आईडी के काम अटकने की चिंता; रवि चंद्रवंशी बोले—किसान परेशान हुए तो करेंगे आंदोलन

कवर्धा। धान खरीदी का समय नजदीक है और इसी बीच पटवारियों की हड़ताल से खरीदी की तैयारियां प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों के पंजीयन, गिरदावरी में सुधार और फार्मर आईडी से जुड़े काम समय पर पूरे नहीं हुए, तो किसानों को धान बेचने में परेशानी हो सकती है। इस मुद्दे पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी, कबीरधाम के अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर पटवारियों की हड़ताल का समाधान निकालने की मांग की है।

चंद्रवंशी ने कहा कि धान खरीदी किसानों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर आईडी और राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटियों का समय पर सुधार जरूरी है। हड़ताल लंबी खिंचने से इन कार्यों में देरी हुई, तो इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ सकता है।

रिकॉर्ड की त्रुटियां बनीं तो पंजीयन में आ सकती है दिक्कत

किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फौती, नामांतरण, बंटवारा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार जैसे प्रकरणों का समय पर निराकरण नहीं होने से किसानों के पंजीयन में बाधा आ सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं के कारण किसानों को धान बेचने के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

पटवारी संघ से बातचीत करे सरकार

रवि चंद्रवंशी ने राज्य सरकार से पटवारी संघ के साथ तत्काल संवाद करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हड़ताल का समाधान निकालने के साथ किसानों के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए। इसके लिए विशेष शिविर लगाने और फार्मर आईडी व एग्री-स्टैक पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था करने की मांग भी की।

किसान परेशान हुए तो आंदोलन की चेतावनी

चंद्रवंशी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और धान खरीदी के दौरान किसानों को परेशानी हुई, तो किसान कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

अब देखना होगा कि सरकार पटवारियों की हड़ताल समाप्त कराने और धान खरीदी से पहले किसानों के राजस्व संबंधी काम पूरे कराने के लिए क्या कदम उठाती है। फिलहाल, किसान कांग्रेस ने संभावित परेशानी को लेकर सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK