KABIRDHAM

दशहरे पर पंडरिया में उत्सव का रंग, भावना बोहरा ने बताई श्रीराम के आदर्शों की महत्ता

कवर्धा। पंडरिया में विजयादशमी के अवसर पर पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान छत्तीसगढ़ की गायिका श्वेता महिमा दास और गायक नवीन साहू ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्सव में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग शामिल हुए।

विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, न्याय और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों को पहचानने, अहंकार त्यागने और समाज में प्रेम, सहयोग व भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर परिवार, समाज और राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकजुट रखने और सभी वर्गों के सम्मान एवं उत्थान की प्रेरणा देती हैं।

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जिक्र

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में भी विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण को गति देने के साथ क्षेत्र की मांगों को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

विधायक ने निःशुल्क बस सेवा, लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग, भावना दीदी की साइंस पाठशाला, आठ निःशुल्क एंबुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है और वे पंडरिया विधानसभा के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करती रहेंगी।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK