कवर्धा। पंडरिया ब्लॉक के ग्राम डोमनपुर में शनिवार को खेत में धान लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार करीब 20 से 25 लोग खेत में धान लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में वीरेंद्र सतनामी पिता फेरू राम सतनामी, निवासी ग्राम डोमनपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे से गांव में शोक का माहौल है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।