कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 37 (ग्राम लालपुर कला) में प्रशासनिक आदेश की खुली अवहेलना का मामला सामने आया है। शासन द्वारा पूर्व में स्थानांतरित किए गए पटवारी लीलक राम साहू को अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, लीलक साहू का स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद वे अब तक हल्का नंबर 37 में पद पर बने हुए हैं। नवनियुक्त पटवारी नंदू राम राडेकर को कार्यभार नहीं सौंपे जाने से राजस्व संबंधी समस्त कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। इसका खामियाजा आम ग्रामीणों और विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
इस समस्या के विरोध में ग्राम पंचायत लालपुर कला के सरपंच के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि लीलक राम साहू को तत्काल रिलीव कर नंदू राम राडेकर को पदभार ग्रहण कराया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर शासन पारदर्शी प्रशासन की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर आदेशों का पालन न होना, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।