कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर को ड्यूटी से हटा दिया है। दोनों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई है।
अवैध वसूली और लापरवाही के आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर सैनिक अरविंद शुक्ला ने एक वाहन चालक से ₹3,000 की अवैध मांग की थी और शराब की व्यवस्था करने का दबाव बनाया था। वहीं, नायक चमन सिंह ठाकुर पर भी इसी तरह के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर इन घटनाओं से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ, जिससे पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
तत्काल प्रभाव से कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कर्मचारियों को (काल आउट ड्यूटी) से हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही, जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और आरोप सिद्ध होने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने दी कड़ी चेतावनी
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है। यदि कोई भी पुलिस कर्मचारी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हम किसी भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।