CHHATTISGARHKABIRDHAM

नगरीय निकाय चुनाव : कबीरधाम में भाजपा की प्रचंड जीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों पर कब्जा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुए नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिले की दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूरा जिला जश्न के रंग में रंग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

नगर निकायों में भाजपा का दबदबा

इस चुनाव में भाजपा ने हर नगर निकाय में अपने प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाई। जीत दर्ज करने वाले प्रमुख प्रत्याशी इस प्रकार हैं:

✅ नगर पालिका कवर्धा: भाजपा के चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कांग्रेस के संतोष यादव (भक्कू) को 2,980 वोटों से हराया।
✅ नगर पालिका पंडरिया: भाजपा की मंजुला कुर्रे ने कांग्रेस के राजिन गायकवाड़ को 3,369 वोटों से हराया।
✅ नगर पंचायत पंडातराई: भाजपा की सरिता सोनी ने कांग्रेस की सविता पाटस्कर को 654 वोटों से हराया।
✅ नगर पंचायत सहसपुर: भाजपा के संतोष मिश्रा ने कांग्रेस के सुभाष जायसवाल को 603 वोटों से हराया।
✅ नगर पंचायत बोड़ला: भाजपा के विजय पाटिल ने कांग्रेस के संतोष अवस्थी को 2,803 वोटों से हराया।
✅ नगर पंचायत पिपरिया: भाजपा के घुरवा राम साहू ने कांग्रेस के महेंद्र कुंभकार को 1,100 वोटों से हराया।
✅ नगर पंचायत इंदौरी: भाजपा की मित्रिन बाई ने कांग्रेस को 600 वोटों से हराया।

शांतिपूर्ण मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना के लिए जिलेभर में स्ट्रांग रूम बनाए गए थे। प्रशासन ने कवर्धा, पंडरिया, पंडातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर और इंदौरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना संपन्न कराई। पुलिस बल तैनात कर सभी मतदान केंद्रों पर निगरानी रखी गई, जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रही।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद जिलेभर में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फटाखे फोड़े, ढोल-नगाड़ों पर थिरके और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। शहरों में भाजपा के झंडे लहराए गए और कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए।

नेताओं की प्रतिक्रियाएं

भाजपा की इस बड़ी जीत पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,

“यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। भाजपा हमेशा जनता के विकास और बेहतरी के लिए काम करती रही है और आगे भी इसी तरह कार्य करती रहेगी।”

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा,

“जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। हमारी सरकार जनहित के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।”

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK