BUZZCHHATTISGARHKABIRDHAMWORLD

पंडरिया निकाय चुनाव: कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत

रायपुर/पंडरिया। छत्तीसगढ़ के पंडरिया नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे और शराब बांटने का आरोप लगाया, वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी, हिंसा और मतदाताओं को डराने-धमकाने का पलटवार किया। दोनों ही दलों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस का आरोप: भाजपा ने चुनाव को प्रभावित करने के लिए बांटे पैसे और शराब

कांग्रेस ने रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निकाय चुनाव में धांधली करने और प्रशासन पर दबाव डालने के आरोप लगाए। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा अपनी संभावित हार को भांप चुकी थी, इसलिए उसने पंडरिया सहित कई निकायों में मतदाताओं को पैसे और शराब देकर प्रभावित करने की कोशिश की।

उन्होंने दावा किया कि विधायक भावना बोहरा के संरक्षण में एक पिकअप वाहन से 200 नग लिफाफों में रुपए और शराब की बोतलें बांटी जा रही थीं, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। हालांकि, कांग्रेस का आरोप है कि विधायक के दबाव में पुलिस ने बाद में गाड़ी और आरोपी को छोड़ दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 9 में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्रवंशी के देवर के साथ मारपीट करवाई और वार्ड नंबर 16 के भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम साहू के घर पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और डीजीपी से शिकायत करेगी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

भाजपा का पलटवार: कांग्रेस बौखलाई, चुनावी हिंसा में लिप्त

वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक भावना बोहरा ने कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस हार के डर से झूठे आरोप लगा रही है और चुनावी माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रही है।

भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम साहू के घर पर हमला कर उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा, भाजपा महिला प्रत्याशी के साथ भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता करने और उन्हें डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पंडरिया में अवैध कारोबार, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इन पर अंकुश लगा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी ईमानदार छवि कांग्रेस को रास नहीं आ रही, इसलिए विपक्ष उन पर झूठे आरोप लगा रहा है।

सियासी घमासान में प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने पुलिस पर भाजपा नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा का कहना है कि प्रशासन ने कांग्रेस की हिंसा पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

अब कांग्रेस ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और डीजीपी से शिकायत करने की घोषणा की है। वहीं, भाजपा का कहना है कि वह भी कांग्रेस के झूठे आरोपों को लेकर कानूनी कार्रवाई करेगी।

जनता के लिए मुद्दा विकास या राजनीतिक लड़ाई?

इस पूरे विवाद के बीच पंडरिया की जनता के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है या यह महज राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह गया है। जनता चाहती है कि विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाए, न कि सियासी उठापटक पर।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK