KABIRDHAM

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: पूर्णिमा मनीराम साहू ने किया सघन जनसंपर्क

कवर्धा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है, और इसी क्रम में भाजपा अधिकृत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 की प्रत्याशी पूर्णिमा मनीराम साहू ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने ग्राम सारंगपुर, लोहझरी, भरेली, खरहट्टा और डोंगरिया में सघन दौरा कर मतदाताओं से समर्थन मांगा।

ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत

अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पूर्णिमा साहू का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं और बैठकों के माध्यम से जनता के सामने अपनी बात रखी।

“कांग्रेस के कुशासन में विकास ठप, भाजपा देगी तिगुनी रफ्तार” – पूर्णिमा साहू

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जनसभाओं में कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार के कुशासन के कारण पूरे जिले में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। इस दौरान केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार हुआ, जबकि जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया।

उन्होंने कहा, “अब जनता के पास अवसर है कि वह भाजपा को चुनकर अपने क्षेत्र के विकास को तिगुनी रफ्तार से आगे बढ़ा सके। भाजपा शासन में कबीरधाम जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों में तेजी से विकास कार्य हुए हैं, और इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए भाजपा को आपका समर्थन चाहिए।”

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

“ग्राम विकास से ही देश-प्रदेश का विकास”

पूर्णिमा साहू ने बताया कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसानों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे आम लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति

इस जनसंपर्क अभियान में मनीराम साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK