KABIRDHAM

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के निजी विद्यालयों के लिए निर्धारित समस्त मेंटार्स का यूडाईस की बैठक ली

कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी वाई. डी. साहू ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिले के समस्त अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखों तथा कबीरधाम जिले के निजी विद्यालयों के लिए निर्धारित समस्त मेंटार्स का यूडाईस की बैठक ली। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग राज्य शासन की महत्वाकांक्षी विद्यार्थी हितैषी योजनाओं संबंधी क्रियान्वयन की समीक्षा हुई। बैठक में छात्रवृत्ति की आन लाईन प्रविष्टि की प्रगति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत महत्वपूर्ण अकादमिक बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में जिला मिशन समन्वयक नकुल पनागर समग्र शिक्षा, सहायक, संचालक एम.के.गुप्ता, सहायक संचालक यू.आर.चन्द्राकर, एम.आई.एस., प्रशासक सतीश यदु सहित लगभग 200 मेंटर्स एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रमुख उपस्थिति थे।

बैठक में विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित की जाने वाली निः शुल्क पाठ्यपुस्तक की विभागीय पोर्टल में आनलाईन एन्ट्री की प्रगति के साथ इन्सपायर अवार्ड मानक की आनलाईन पंजीयन की प्रगति, त्रैमासिक परीक्षा उपरान्त आयोजित होने वाली द्वितीय पालक शिक्षक बैठक, राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर में आयोजित की जाने वाली गतिविधियां, स्वच्छता ही सेवा 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर 24 में अंतर्गत विद्यार्थियों में स्वाभाव स्वच्छता व संस्कार स्वच्छता, निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रवेश, मेन्टर्स द्वारा निजी विद्यालयों का निरीक्षण की समीक्षा, स्वच्छता ही सेवा पर स्वाभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता चर्चा के साथ ही पावर ग्रीड द्वारा आयेजित ऊर्जा संरक्षण जागरूकता के लिए राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता, प्रतिभा सम्मान योजना अंतर्गत विद्यार्थियों का पंजीयन, शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन व नवाचारी गतिविधियों से संबंधित कार्य बिन्दुओं पर चर्चा किया गया।

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे एवं राज्य स्तरीय उपलब्धि सर्वे पर चर्चा, राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यालय परिसर से 200 मीटर की परिधि पर नशीले सामग्री की बिक्री पर रोक, हैक्थान इको क्रिएटीविटी एवं इनोवेशन पर समीक्षा, शत प्रतिशत वन नेशन- वन स्टुडेंट संदर्भ में अपार आईडी की तैयारी, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आन लाइन फार्म सब्मिशन, वृक्षारोपण-एक वृक्ष मां के नाम, रोपित वृक्षों का संवर्धन व जल संरक्षण पर चर्चा कर ततसंबंधी प्रगति के साथ ही यूडाईस पोर्टल में स्कूल प्रोफाईल एवं शिक्षण प्रोफाईल एण्ट्री की स्थिति, यूडाईस पोर्टल में अपार आई.डी. जनरेशन जैसे विविध महत्वपूर्ण कार्य बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। बैठक समापन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी वाई.डी. साहू द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाया गया ।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK