CHHATTISGARHKABIRDHAM

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशो का किया जा रहा त्वरित अमल, 112 निर्माण कार्यों के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 7 लाख 24 हजार 900 रुपए की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग पर, श्री शर्मा ने मंडी बोर्ड, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना और मनरेगा के तहत 112 विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों से जिले में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और विकास को गति मिलेगी। इससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा। नए विकास कार्यों में सड़कें, भवन, तालाब सौंदर्यीकरण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन और रंगमंच जैसी सुविधाओं का समावेश होगा, जिससे जिलेवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 7 लाख 24 हजार 900 रुपए की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों मे मंडी बोर्ड से 20 कार्यों के लिए 1 करोड़ 55 लाख 77 हजार रुपए के कार्य शामिल है। इनमे सामुदायिक भवन के 07 कार्य, सीसी रोड के 10 कार्य, सांस्कृतिक मंच के 02 कार्य और भवन 01 कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना से 84 कार्यों के लिए 2 करोड़ 81 लाख 30 हजार रुपए के कार्य शामिल है। इनमे सामुदायिक भवन के 14 कार्य, सीसी रोड के 37 कार्य, रंगमंच के 10 कार्य, आंगनबाड़ी भवन के 03 कार्य, नाली निर्माण के 13 कार्य, पुलिया निर्माण के 03 कार्य, पीडीएस भवन, मुक्तिधाम, निर्मलघाट, तालाब सौंद्रीकरण के 01-01 कार्य शामिल है। इसी तरह मनरेगा के तहत 08 कार्य के लिए 70 लाख 17 हजार 900 रुपए के कार्य शामिल हैं। इनमे नाली निर्माण के 02 कार्य, पुलिया निर्माण के 03 कार्य, मुक्तिधाम, 03 कार्य शामिल है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत निधियों का उपयोग सही तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा ताकि स्थानीय समुदाय को अधिकतम लाभ मिल सके। श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए जो राशि स्वीकृत की गई है, उसका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी परियोजनाएं समय पर पूरी की जाएंगी।

निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में उत्साह

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। लोग इस बात से खुश हैं कि उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा। ग्रामीणों ने अपनी मांगों के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि ये विकास कार्य जल्दी पूरे होंगे। यह पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि सामुदायिक सहयोग को भी बढ़ावा देगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK