KABIRDHAM

कलेक्टर जनमेजय महोबे को दी गई भावभीनी विदाई

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे की राज्य शासन द्वारा नवीन पदस्थापना के फलस्वरूप निवर्तमान कलेक्टर श्री महोबे की विदाई एवं नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा के स्वागत अभियान के लिए जिला कार्यालय में आज विदाई एवं स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई एवं अभिनंद कार्यक्रम में नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा, अपर कलेक्टर निर्भय साहू, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ो, डिप्टी कलेक्टर बीआर देवांगन ने निवर्तमान कलेक्टर श्री महोबे को प्रतिक चिन्ह भेंट कर नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी।

जनमेजय महोबे ने कलेक्टर के तौर पर कबीरधाम जिले में 2 वर्ष 2 माह बीस दिन तक अपनी सेवाएं दी। राज्य शासन के आदेशानुसार जनमेजय महोबे की नवीन पदस्थापना खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में प्रबंध संचालक के पद पर की गई है।

इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर श्री महोबे के सरल व मिलनसार स्वभाव और उच्च प्रशासनिक क्षमता के संबंध में कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू, जिला जनसंपर्क अधिकारी गुलाब डड़सेना द्वारा अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।
निवर्तमान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने विदाई समारोह के दौरान कहा कि उन्हें जिले में काम करने के दौरान सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि इस सहयोग की वजह से कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सका और विकास के कार्यों में तेजी आई। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिले की प्रगति के लिए ऐसे ही सहयोग की भावना बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले की पहचान विकास से होनी चाहिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करें और जनसामान्य की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहे।

श्री महोबे ने कहा कि जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र में सफल निर्वाचन कार्य बड़े अच्छे ढंग से संचालित किया गया। यह हम सबकी टीम भावना से कार्य करने का नतीजा है। शासकीय नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। जिससे सबको गुजरना पड़ता है। हमें हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे। इस अवसर कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पो, पंडरिया संदीप ठाकुर, बोड़ला श्रीमती गीता रायस्त, सहसपुर लोहारा सुश्री आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षलता वर्मा, आरबी देवांगन सहित जिला अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK