KABIRDHAM

नेऊरगांव खुर्द में धूमधाम से मनाया गया वृक्षारोपण महोत्सव एवं युवा जागरूकता कार्यक्रम

आशु चंद्रवंशी,बड़ेगौटिया/कवर्धा। ग्राम नेऊरगांव खुर्द के युवा शक्तियों द्वारा गांव में वृक्षारोपण महोत्सव व युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहां के युवाओं ने “वृक्ष हमर संगवारी” का एक सुंदर थीम लेकर गांव को हरा भरा बनाने का एक जिम्मेदारी उठाएं है।गांव को हरियाली और समृद्धि से जोड़ना युवा मुठ्ठी की नई परिकल्पना है। सभी युवा शक्ति और ग्रामीण जन मिलकर गांव में एक हजार वृक्षारोपण कर जिला और प्रदेश को एक सुंदर संदेश दिए है।
22 जुलाई 2024 श्रावण मास के प्रथम दिवस पर युवा मुठ्ठी के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण महोत्सव वृक्ष हमर संगवारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव की मातृत्व शक्तियां और ग्रामीणजन बढ़ चढ़कर भाग लिए थे। युवा मुट्ठी संगठन के कार्य को देखकर जिला पंचायत सीईओ साहब बहुत प्रभावित हुए।जिला पंचायत कार्यालय से जानकारी मिली कि नेऊरगांव खुर्द में 22 जुलाई वृक्ष हमर संगवारी कार्यक्रम हुआ है उसे बहुत सराहा जा रहा है। यह जिला और प्रदेश का एक प्रेरणादायी खबर बन गई है।
इस न्यूज पर जिला पंचायत सीईओ जी का ध्यान केंद्रित हुआ।श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को जिला पंचायत सीईओ साहब अपनी टीम के साथ नेऊरगांव खुर्द में वृक्षारोपण महोत्सव और युवा जागरूकता कार्यक्रम पर शामिल हुए। साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी धुर्वे, वरिष्ठ जनपद सदस्य नरेश चंद्रवंशी और भाजपा मण्डल अध्यक्ष काशीराम उइके,तुकाराम चंद्रवंशी भी पहुंचे। कार्यक्रम स्थल ( शाला प्रांगण) पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।युवा जागरूकता व वृक्षारोपण महोत्सव के इस गरिमामय अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया था। भारतीय संस्कृति और परंपरा अनुसार कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम देखने सभी ग्रामीण जन पहुंचे हुए थे। विशेषकर मातृत्व शक्तियां भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को चारचांद लगा दिए। आज गांव की मातृत्वशक्ति उत्साह, उमंग से आनंदित और प्रफुल्लित थे।

यूथ टीम का ध्येय वाक्य –
“जनजागरूकता और सक्रिय जनसहभागिता द्वारा गांव विकास के लक्ष्य को प्राप्त करना हैं।”

युवा मुठ्ठी

गांव के अन्य मूलभूत सुविधाएं और सुविधाओं से वंचित समस्याओं के निदान और गांव के विकास और समृद्धि हेतु हम सभी यूथ को आगे आने की आवश्यकता हैं।
गांवों में जागरूकता,गुणवत्तापूर्ण व रोजगारोन्मुखी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के साधनों, आधारभूत सुविधाओं, सरकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के विषय में पर्याप्त जानकारी के अभाव समाज में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक लोकतंत्र और न्याय स्थापित कर एक समतामूलक समाज स्थापित करना नाममुकिन है।
अतः इन सभी समस्याओं के समाधान और हमारे गांव के जीवन स्तर में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षित, जुझारू, जागरूक और संगठित युवा पीढ़ी को आगे आने की आवश्यकता हैं। – संदीप अग्रवाल जिला पंचायत सीईओ, कवर्धा

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

गांव में सभी युवा शक्तियों का सहयोग, विश्वास और समर्थन बढ़ चढ़कर दिखाई दे रहा था।
आज नेऊरगांव में ग्राम भक्ति, भाईचारा और सहानुभूति की भावना जागृत हो रही है।
गांव के कुछ वरिष्ठ लोगों से बात हुई तो उनके द्वारा बताया गया कि गांव के सभी युवा शक्ति एक सिपाही के रूप में कार्य कर रहे है। – विदेशी राम धुर्वे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

अपने इस जन्मभूमि(गांव) को सजाने संवारने और उसकी वैभव को बनाने हेतु गांव के प्रत्येक घर से युवा साथियों को आगे आने की आवश्यकता हैं।
गांव के सर्वांगीण विकास हेतु गांव के प्रत्येक युवा की उपस्थिति प्रार्थनीय हैं।
सभी युवा शक्ति और ग्रामीण जन मिलकर गांव में एक हजार वृक्षारोपण कर जिला और प्रदेश को एक सुंदर संदेश दिए है। इस खूबसूरत पहल के लिए यहां के युवा शक्ति और सभी ग्रामीणजन जो प्रणाम करता हूं।- नरेश चंद्रवंशी वरिष्ठ जनपद सदस्य

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK