घुघरी रोड पर अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 10.080 बल्क लीटर देशी शराब जब्त

कवर्धा। शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के घुघरी रोड स्थित अटल आवास मार्ग के पास का है।
पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम ने पुल के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर अनिल सारथी (27 वर्ष), निवासी घुघरी कला को अवैध रूप से देशी शराब बेचते पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले प्लेन और 8 पौवा रोमियो प्लेन देशी मदिरा, कुल 10.080 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। साथ ही बिक्री की 200 रुपये नगद राशि भी बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4,640 रुपये बताई गई है।
आरोपी के पास शराब रखने या बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।



